मुंबई:महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बीच कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। लगातार दूसरे दिन राज्य में 50 हजार से कम नए केस सामने आए हैं तो रिकवरी बढ़ने के साथ एक्टिव केस में भी कमी आने लगी है। मुंबई में भी कोरोना केस तेजी से कम हो रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,621 नए केस सामने आए हैं तो 567 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 59,500 लोग रिकवर हुए हैं इसके बाद एक्टिव केस घटकर 6,56,870 रह गए हैं। आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा है कि महाराष्ट्र में संक्रमण घटने के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य के 12 जिलों में कोरोना केस कम हो रहे हैं।
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को 2,662 नए केस दर्ज किए गए। 5,746 लोग डिस्चार्ज किए गए तो 78 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब 54,143 एक्टिव केस हैं।