नई दिल्ली:दुनियाभर कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। सबसे बुरे हाल ब्राजील के हैं। यहां बुधवार को 90,830 नए केस रिकॉर्ड किए। यह देश में एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 जनवरी को 87,134 मामले सामने आए थे। इस दौरान 2,736 की मौत भी हुई। यहां अब तक 1.17 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 1.02 करोड़ लोग ठीक भी हुए और 2.85 लाख लोगों की मौत भी हुई।
उधर, विशेषज्ञों ने यूरोपियन देशों में कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि फ्रांस, पोलैंड, इटली और जर्मनी समेत कई देशों मं पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फ्रांस में बीते दिन 38,501, पोलैंड में 25,052, इटली में 23,059 और जर्मनी में 16,094 मामले आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन हालातों में एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन पर रोक लगाना खतरनाक साबित हो सकता है।
दुनिया में 12.18 करोड़ मरीज
दुनिया में कुल मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार पहुंच गई है। अभी यह आंकड़ा 12.18 करोड़ से ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 5.25 लाख नए संक्रमित मिले हैं। 9 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। अब तक 9 करोड़ 81 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 26 लाख 91 हजार से ज्यादा ने जान गंवाई है। दुनियाभर में फिलहाल 2 करोड़ 6 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 30,293,035 | 550,575 | 22,445,851 |
ब्राजील | 11,700,431 | 285,136 | 10,287,057 |
भारत | 11,474,302 | 159,250 | 11,061,170 |
रूस | 4,418,436 | 93,364 | 4,024,975 |
UK | 4,274,579 | 125,831 | 3,568,271 |
फ्रांस | 4,146,609 | 91,437 | 275,360 |
इटली | 3,281,810 | 103,432 | 2,639,370 |
स्पेन | 3,206,116 | 72,793 | 2,857,714 |
तुर्की | 2,930,554 | 29,696 | 2,752,023 |
जर्मनी | 2,610,769 | 74,677 | 2,383,600 |
(ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।)