मुंबई:महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने मराठी में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी । उन्होंने लोगों से मास्क और सेनिटाइजर प्रयोग करने रहने को भी कहा।
देश में कुल मामलों की बात करें तो भारत में अब तक 1,10,05,850 केस सामने आए हैं। 1,06,99,410 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1,56,385 हो चिका है। इसके अलावा 1,50,055 मामले सक्रिय हैं। वहीं टीकाकरण अभियान भी जोर पर है और अब तक 1,11,16,854 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
एक ओर जहां देश और दुनिया धीरे-धीरे कोरोना का महामारी से उबरने लगे या फिर थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं सिर्फ महाराष्ट्र की बात की जाए तो स्थिति उतनी ठीक नहीं है। महाराष्ट्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक कोरोना वायरस के 20,590 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 20,200 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 169 लोगों की जान गई। कोविड -19 मामलों की संख्या में राज्य का साप्ताहिक औसत 2,941 था और बुधवार (10 फरवरी) से दैनिक टैली में तेज वृद्धि हुई। कुल केस लोड 2.1 मिलियन के करीब है और रिकवरी 1,972,475 है। बढ़ते ग्राफ का असर तब से दिख रहा है जब राज्य में लॉकडाउन खत्म हुआ है। इसके अलावा राज्य में स्कूल भी धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं।