पटना:बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कारण देर हो रही है। भाजपा की ओर से अबतक इस संदर्भ में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। भाजपा की ओर से प्रस्ताव आने के बाद ही विस्तार होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुक्रवार को इस संदर्भ में दो टूक टिप्पणी का यही लब्बोलुआब है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में उनके कार्यकाल में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि मंत्रिमंडल विस्तार में इतनी देर हुई हो। उन्होंने कहा कि हमेशा से हम शुरुआत में ही पूरे मंत्रिमंडल का विस्तार कर देते थे। मुख्यमंत्री मुख्य सचिवालय से समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे।