पनवेल। तेरापंथ महिला मंडल पनवेल की सामूहिक संगोष्ठी आनलाइन द्वारा आयोजित की गयी। सभा की शुरूवात नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। मंगलाचरन सुधा राँका मंजू बाफ़ना रीना बाफ़ना द्वारा किया गया। नारीलोक का वाचन सह संयोजिका वर्षा चंडालिया ने किया। संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने आने वाले समय में करने योग्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया की हम पूरे पनवेल समाज के साथ आती शीघ्र गुरुदर्शनार्थ जाने के भाव रखते है। साथ ही 7 जनवरी को मुंबई महिला मंडल की संगठन यात्रा में भी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में सभी को उपस्थित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपाशिका तारा चोधरी ओर शारदा मेहता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ओर आभार संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल पनवेल की संगोष्ठी सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment