मुंबई,महाराष्ट्र। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई में तत्वज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन की परीक्षा का आयोजन 17 एवम 21 दिसम्बर को मुम्बई के 7 परीक्षाकेन्द्र (दक्षिण मुंबई,घाटकोपर ,डोम्बिवली,वाशी,थाने, वसई,भायंदर, कांदिवली) में हुआ।जिसमें कुल 68 परीक्षार्थियों ने कोरोना महामारी की त्रासदी के बीच भी आध्यात्मिकता की अलख जगाई और निर्जरा के इस महान उपक्रम से जुड़े।।
केन्द्र व्यवस्थापिका सरलाजीकोठारी,अनिताजी सिंयाल,कुसुमजी तातेड़,शीतलजी मुणोत,प्रमिलाजी डांगी, सुमनजी नाहटा, मीनाजी सिंघवी ने कुशलता से परीक्षा संबंधी व्यवस्था संभाली।
परीक्षा के दौरान अखिल भारतीय महिला मंडल से महामंत्री तरुणा जी बोहरा,श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़, भारती जी सेठिया,निर्मला जी चंडालिया, जयश्रीजी वडाला विभिन्न केंद्र में निरीक्षण हेतु पधारे। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष भाग्यश्री जी कच्छारा के साथ प्रेमलता जी सिसोदिया, मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा,लाड़ जी कोठारी,रचना जी हिरण, सारिकाजी बापना , सुधाजी सिंयाल तथा क्षेत्रीय संयोजिका के साथ मुंबई कार्यकारिणी सदस्यो का पूरा सहयोग रहा।पूर्ण प्रामाणिकता से परीक्षा संपन्न हुई। 2019 में उतीर्ण सभी परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण भी किया गया।
मुंबई महिला मंडल ने किया तत्वज्ञान परीक्षा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment