डोंबिवली। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा आयोजित संवाद (संगठन का आधार) 23 दिसंबर को डोंबिवली में संगठन यात्रा रखी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई कार्यकारिणी सदस्य उपासिका श्रीमती सुधा जी सिंयाल ने नमस्कार महामंत्र से किया। मंगलाचरण DJ जोडी मुम्बई सह मंत्री सरोज जी सिंघवी, ममता जी सिंघवी ने प्रस्तुत किया। स्वागत संबोधन डोंबिवली संयोजिका मधु कोठारी ने प्रस्तुत किया। डोंबिवली महिला मण्डल की वार्षिक रिपोर्ट सहसंयोजिका रीना जी हींगड द्वारा वीडियो के माध्यम से बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई। डोंबिवली कन्या मंडल की वार्षिक रिपोर्ट संयोजिका प्रेक्षा बड़ाला ने दी। वार्षिक रिपोर्ट का प्रजेंटेशन मुम्बई से ई मीडिया प्रभारी अल्का जी मेहता ने बताया।
रिपोर्ट प्रस्तुति के बाद मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन को मजबूत करके किस तरह आगे बढाना है और महिला मंडल कि हर सदस्य को आगे लाना है, और संस्था को मजबूत करना है। तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई की पूर्वाध्यक्षा श्रीमती सुनीता जी परमार ने संविधान के नियमों की जानकारी बहुत ही सुन्दर और सरल रुप से दी और यह भी बताया कि हमें अपने क्षेत्रों में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।कुछ नये नियमों से भी अवगत कराया।और बहुत ही छोटी छोटी कहानीया बताकर हमे समझाया की किस तरह हमे संगठन मे रहना चाहिए । समझाने का तरीका बहुत ही बढिया था ।सुनीता जी ने बताया की डोंबिवली तो एक मिनी मुम्बई है ।
मुंबई महिला मंडल सहमंत्री गीतांजली जी बोथरा द्वारा प्रश्न-उत्तर सेशन रखा गया, संयोजिका ने जानकारी दी। उसके साथ ही जिज्ञासा समाधान का समय दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डोंबिवली सह संयोजिका अनिता जी बड़ाला ने किया। आभार ज्ञापन डोंबिवली सह संयोजिका रीना जी हींगड ने किया।
कार्यक्रम में मुम्बई महिला मंडल के पूर्वाध्यक्ष सुनीता जी परमार, मुम्बई महिला मण्डल की अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा मंत्री स्वीटी जी लोढा । क़ोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी ,सहमंत्री सरोज जी सिंघवी, गीतांजली जी बोथरा ,ई मिडिया प्रभारी अल्का जी मेहता ,कन्या मण्डल सह प्रभारी जुली जी मेहता ,परामर्शक अंजना जी सिंघवी ,कार्यकारिणी सदस्य सुधा जी सिंयाल सुमन जी मेहता, इन्द्रा जी चण्डालिया डोंबिवली से सभी सलाहकार बहनो के साथ 70 बहनों की उपस्थिति रही।
डोंबिवली में “संगठन का आधार” कार्यशाला का आय़ोजन
Leave a comment
Leave a comment