टोक्यो:खेल की सबसे बड़ी अदालत ने वृहस्पतिवार को अपने एक फैसले में रूस पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। अब रूस टोक्यो ओलंपिक और 2022 के बीजिंग विंटर ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएगा। रूस पर डोपिंग के नियमों का उल्लंघन करने का दोष सिद्ध हुआ है। हालांकि जो खिलाड़ी डोपिंग में शामिल नहीं हैं वह स्वतंत्र रूप से ओलंपिक में हिस्सा ले सकते हैं।