मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा आयोजित संवाद -संगठन का आधार 12 दिसंबर को नालासोपारा में संगठन यात्रा रखी गयी। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत उपासिका लक्ष्मी जी मेहता प्रेमा जी धाकड़ नमस्कार महामंत्र से की। मंगलाचरण महिला मंडल से नीलम बोहरा ने किया। स्वागत भाषण मुंबई कार्यकारिणी मेंबर मंजू जी बाफना ने किया। नेरूल से अनीता जी सियाल ने 2019, 20 की वार्षिक रिपोर्ट महिला मंडल व कन्या मंडल वीडियो के माध्यम से बताई। महिला मंडल से सह संयोजिका दिव्या बाफना और कन्या मंडल संयोजिका शिखा चौहान ने लिखित रूप में भी रिपोर्ट बताई।
रिपोर्ट प्रस्तुति के बाद तेरापंथ मुंबई महिला मंडल कि कर्मठ अध्यक्षा श्रीमति भाग्यश्री जी कच्छारा ने बताया कि संगठन को हमें किस प्रकार से और मजबूत करके गती प्रगती करनी है। ABTMM कार्यकारिणी सद्स्या एवं तेरापंथ महिला मंडल मुंबई कि भूतपूर्व अध्यक्षा श्रीमति प्रेमलता जी सिसोदिया ने महिला मंडल के संविधान के नियमों कि जानकारी बहुत ही सुन्दर और सरल रुप से दी और यह भी बताया कि हमें अपने क्षेत्रों में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मुंबई महिला मंडल पूर्व मंत्री रचना जी हिरण ने संगठन यात्रा के फोम वर्चुअल भरवाए। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका अंजू छाजेड़ ने किया। आभार ज्ञापन सह-संयोजिका दिव्या बाफना ने किया। TMM मुंबई महिला मंडल से मंत्री स्वीटी जी लोड़ा कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी, मुंबई के पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू जी छाजेड़ विरार से किरण जी हिंगड़ आप सभी की विशेष सराहनीय उपस्थिति रही। नालासोपारा महिलामंडल की अच्छी उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई का नालासोपारा में संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment