पालघर : अभातेयुप के निर्देशन में समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी ठाणा 3 के सान्निध्य में तेयुप पालघर द्वारा आयोजित जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला कार्यक्रम दिनांक 8 नवम्बर 2020, रविवार को सायं 4 बजे तेरापंथ भवन में आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम समणी वृंद द्वारा नमस्कार महामंत्र से इस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पश्चयात कार्यशाला के बैनर का अनावरण किया गया। कार्यशाला में केन्द्र द्वारा बनाये गये जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन हेतु जिज्ञासा समाधान के वीडियो को दिखाया गया, जिससे सदन को मार्मिक एवं सुक्ष्म जानकारी अवगत हुई। समणी कमलप्रज्ञा जी ने अपना मंगल उद्बोधन प्रदान किया तथा सभी को मंगलपाठ सुनाया। स्वागत तेयुप अध्यक्ष प्रकाश बाफना व सभी का आभार परिषद् मंत्री दिलीप परमार ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही। समाचार प्रदाता दिनेश राठौड़।
पालघर तेयुप द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment