पटना:बिहार में आज पहले फेज में 71 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम 6 बजे तक करीब 53.54% मतदान हुआ। फाइनल आंकड़े रात तक आएंगे। इन 71 सीटों पर 2015 विधानसभा चुनाव में 55.11% वोट पड़े थे। लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 53.54% वोट डाले गए थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में इन पर 50.67% वोटिंग हुई थी यानी इस बार वोटिंग 2015 के मुकाबले करीब 2% कम और 2010 के मुकाबले करीब 3% ज्यादा है।
वोटिंग के दौरान भोजपुर में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजौली गांव में बूथ कैप्चरिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में खूनी झड़प हुई। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, लखीसराय के बालगुदर और भोजपुर के तरारी में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां के वोटर अपने इलाके में सड़क और स्कूल नहीं बनने से नाराज हैं।
71 सीटों पर वोटिंग का ट्रेंड
समय | वोटिंग |
8 बजे | 2.4% |
9 बजे | 6.74% |
11 बजे | 18.48% |
1 बजे | 33.1% |
3 बजे | 46.29% |
5 बजे | 51.91% |
6 बजे | 53.54% |
शाम 5 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग
भागलपुर | 54.20% |
बांका | 59.57% |
मुंगेर | 47.36% |
लखीसराय | 55.44% |
शेखपुरा | 55.96% |
पटना | 52.51% |
भोजपुर | 48.29% |
बक्सर | 54.07% |
कैमूर | 56.20% |
रोहतास | 49.59% |
अरवल | 53.85% |
जहानाबाद | 53.93% |
औरंगाबाद | 52.85% |
गया | 57.05% |
नवादा | 52.34% |
जमुई | 57.41% |