नालासोपारा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में नालासोपारा महिला मंडल द्वारा “चार भावना” और “मैत्री की अनुप्रेक्षा तक” कार्यशाला का आयोजन जुम मिंटिग के माध्यम से किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ मुंबई कार्यकारिणी सदस्य मंजू जी बाफना एवं लक्ष्मी जी मेहता प्रेमा जी धाकड़ ने नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभ संचालक संयोजिका अंजू छाजेड़ ने किया। मंगलाचरण नालासोपारा कार्यकारिणी मेंबर वर्षा धाकड़ ने किया। सभी का स्वागत कोषा अध्यक्ष रंजना जी सोलंकी ने किया।
मुख्य वक़्ता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निर्मला जी चंडालिया को आमन्त्रित किया गया। श्रीमती निर्मला जी चंडालिया ने कहानी के माध्यम से सरल शब्दों में चार भावना को समझाया और मैत्री की अनुप्रेक्षा करवायी। मुंबई कार्यकारिणी सदस्या श्रीमति मंजू जी बाफना ने अपने विचार रखे। कार्यशाला में लगभग 20 बहनों की उपस्थिति रही। सभी का आभार ज्ञापन सहसंयोजीका नीता कोठारी ने किया।
नालासोपारा महिला मंडल ने किया “चार भावना” और “मैत्री की अनुप्रेक्षा तक” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment