मुंबई:गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 39 अंक और निफ्टी 10 पॉइंट ऊपर बंद हुए। बीएसई दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान 253 अंक ऊपर और निफ्टी 66 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। आज बाजार में पावर और टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट रही। वही इंंडसइंड बैंक का शेयर बढ़त और रिलायंस का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ।आज बीएसई 219.61 अंक ऊपर और निफ्टी 58.15 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।
कारोबार के अंत में बीएसई 39.55 अंक या 0.10% ऊपर 39,113.47 पर और निफ्टी 9.65 पॉइंट या 0.08% ऊपर 11,559.25 पर बंद हुआ। आज टाटा मोटर्स के शेयर में 4% से ज्यादा का उछाल रहा। इससे पहले बुधवार को बीएसई 230.04 अंक ऊपर 39,073.92 पर और निफ्टी 78.90 पॉइंट ऊपर 11,551.15 पर बंद हुआ था।
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
इंडसइंड बैंक | 604.70 | 37.05 | 6.53 |
M&M | 638.95 | 25.60 | 4.17 |
टाटा मोटर्स | 143.55 | 5.65 | 4.10 |
एसबीआई | 216.00 | 6.15 | 2.93 |
ग्रासिम | 685.00 | 17.80 | 2.67 |
बीएसई पर करीब 47 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 157 लाख करोड़ रुपए रहा
- 3,046 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,433 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,439 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 187 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 59 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 405 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 233 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 83.48 अंक ऊपर 28,331.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.13 फीसदी बढ़त के साथ 250.14 अंक ऊपर 11,971.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.02 फीसदी बढ़त के साथ 35.11 पॉइंट ऊपर 3,478.73 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 9.66 अंक ऊपर 3,339.40 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,07,749 हो गई है। इनमें 7,23,104 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 25,23,443 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 60,629 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,332,275 हो चुकी है। इनमें 829,666 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 183,653 हो चुकी है।