ठाणे। ठाणे सेंट्रल परिवार से मुंबई महिला मंडल द्वारा दिए गए संकल्प सूत्र को 62 लोगों ने संकल्प लिए। पहला दिवस खाद्य संयम दिवस पर द्रव्य सीमा का महत्व समझते हुए द्रव्य त्याग इस प्रकार लिए द्रव्य त्याग उपवास 4, 1 द्रव्य 2, 8 द्रव्य 2, 9 द्रव्य 3, 11 द्रव्य 35, 13 द्रव्य 2,15 द्रव्य 29, 20 द्रव्य 2,21 द्रव्य 4। सरकार के नियमो का पालन करते हुए ठाणे सेंट्रल सेयुवक परिषद ,महिला मंडल एवं ज्ञानशाला बच्चे सामयिक, जप, तप, तपस्या, स्वाध्याय इत्यादि सभी घरों में ही धर्म की उपासना कर रहे है। 17 अगस्त 2020 पर्यूषण पर्व का तीसरा दिन सामयिक दिवस पर रात्रि 9 बजे ADHYATMIK GAME आयोजित किया गया था। जिसमे 3 राउंड्स थे। पहला चरण ट्रायल था, बाकी के दो चरण लिखित रखा गया था। सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 1st winner संतुजी झाबक, 2nd winner खुशबूजी इटोदिया, 3rd winner भारतीजी डांगी आदि विजेता रहे।