मेष:आज अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन यात्रा से आनंद मिलेगा थकान भी होगी।
वृष:आज मेहनत करने से पीछे ना हटें निकट भविष्य में स्थिति ज्यादा अनुकूल बनने वाली है इसके लिये पहले से ही तैयार रहना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण उल्लसित रहेगा फिर भी आज आस-पड़ोसियों से सीमित व्यवहार करें। महिलाये आज प्रत्येक कार्य मे अपनी प्रसंशा स्वयं करेंगी।
मिथुन:आज नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है। धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा।
कर्क:आज परिवार में आज कोई ना कोइ आपसे असंतुष्ट ही रहेगा किसी ना किसी कारण से कलह होकर ही रहेगी। व्यवसायियों को मंदी रहने से बेमन से समय व्यतीत करना पड़ेगा। आय-व्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे।
सिंह:आज व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा। महिलाये आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी।
कन्या:आज सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी फिर भी बाहर के तले भोजन से परहेज करें।
तुला:आज सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करेंगे फिर भी परिजनों के साथ आज कम ही बनेगी। सरकारी कार्यो में जल्दी के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। नए कार्यो अथवा व्यापार विस्तार की योजना को फिलहाल विराम दें। आज आपकी संतोषी वृति रहेगी ।श
वृश्चिक:आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलाये आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी। मित्र परिचित आवश्यकता पड़ने पर सहायता करेंगे जिससे मन को राहत मिलेगी। परिवारक सदस्यों का महत्त्व जानेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे।
धनु:आज महिलाये ले देकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेही जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आपको घर के बुजुर्ग अथवा किसी वरिष्ठ अधिकारी से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी।
मकर:आज काम-धंधा आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज किसी कारण से पुरुषों के ऊपर आश्रित होंगी।
कुंभ:व्यवसायी लोग आज दिल खोल कर आर्थिक आयोजन कर सकेंगे। सुख के साधनों पर निसंकोच खर्च होगा परन्तु धन की आमद सामान्य ही रहेगी। व्यवहार कुशलता से प्रेम पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करेंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे
मीन:आज परन्तु दोपहर के बाद परिस्थिति में बदलाव आने से कार्य एवं व्यवहार ठीक होने लगेंगे। मित्रो ख़ास कर महिला मित्रो से संयमित व्यवहार करें अधिक बोलने की आदत हानि करा सकती है। धन लाभ आज मेहनत करने के बाद भी कामचलाऊ ही होगा।