मुंबई:शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 122.45 अंक और निफ्टी 52.85 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 107.63 अंक तक और निफ्टी 12.95 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब भी रहा, लेकिन ये बढ़त कायम नहीं रह सकी।
कारोबार के अंत में बीएसई 433.15 अंक या 1.13% नीचे 37,877.34 पर और निफ्टी 122.05 पॉइंट या 1.08% नीचे 11,178.40 पर बंद हुआ। आज ल्यूपिन लिमिटेड कंपनी के शेयर में 9% से ज्यादा का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 59.14 अंक नीचे 38,310.49 पर और निफ्टी 7.95 पॉइंट गिरकर 11,300.45 पर बंद हुआ था।
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
JSW स्टील | 265.25 | 6.65 | 2.57 |
कोल इंडिया लिमिटेड | 131.95 | 3.00 | 2.33 |
सन फार्मा | 531.05 | 10.25 | 1.97 |
सिप्ला | 773.60 | 13.35 | 1.76 |
NTPC | 88.60 | 1.35 | 1.55 |
बीएसई पर करीब 56 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 151 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,863 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,091 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,626 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 150 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 42 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 327 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 234 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
बीएसई ऑटो सेक्टर के इन शेयरों में गिरावट
कंपनी | गिरावट (%) |
आयशर मोटर | 7.11 |
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज | 5.36 |
टाटा मोटर्स | 5.00 |
बॉश लिमिटेड | 4.73 |
MRF | 3.91 |
TVS मोटर | 2.89 |
M&M | 2.60 |
मारुति | 2.10 |
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 80.12 अंक नीचे 27,896.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.27 फीसदी उछाल के साथ 30.27 अंक ऊपर 11,.42.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 6.92 पॉइंट नीचे 3,373.43 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14 फीसदी गिरावट के साथ 4.49 अंक नीचे 3,316.23 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24,59,613 हो गई है। इनमें 6,60,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 17,50,636 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 48,144 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21,067,520 हो चुकी है। इनमें 753,493 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 170,415 हो चुकी है।