मुंबई:टीवी जगत में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी काफी फेमस रही है। ‘द कपिल शर्मा’ में दोनों मिलकर दर्शकों को खूब हंसाते थे, लेकिन कुछ समय पहले एक झगड़े के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, रिश्ते में आई खटास के बावजूद कपिल और सुनील बर्थडे पर एक-दूसरे को विश करना नहीं भूलते हैं।
सुनील ग्रोवर ने 3 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर कपिल ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे सुनील ग्रोवर पाजी। हमेशा खुश और स्वस्थ रहिए। ढेर सारा प्यार हमेशा।” इसके जवाब में सुनील ने लिखा, ”प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भा जी (भाई)।”
दोनों सेलेब्स के ट्वीट्स देखकर फैन्स भी काफी इमोशनल हो गए। वे सुनील और कपिल को गिले-शिकवे दूरकर एक साथ काम करने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो सुनील सर। आपके डॉ. मशहूर गुलाटी के अवतार को बहुत मिस करता हूं। सर प्लीज आप अपना गुलाटी वाला अवतार लोगों के सामने दोबारा लाइए। दो लोगों के गुस्से की वहज से करोड़ों लोगों का दिल टूट गया। प्लीज सर, छोटे पर्दे पर डॉ. गुलाटी को लाइए।”
दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा, यही समय है कि आपलोग फिर से साथ में काम करना शुरू कर दें। इस चुनौती भरे समय में, जब पूरा देश बीमारी से जूझ रहा है, आपको साथ में काम करना चाहिए और लोगों को फिर से हंसाना चाहिए।”