मुंबई:मंगलवार को कारोबार के दूसर दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 153.26 अंक ऊपर और निफ्टी 55.05 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 784.17 अंक तक और निफ्टी 213.2 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 748.31 अंक या 2.03% ऊपर 37,687.91 पर और निफ्टी 211.25 पॉइंट या 1.94% ऊपर 11,102.85 पर बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 7% से ज्यादा का उछाल रहा। इससे पहले सोमवार को बीएसई 667.29 अंक नीचे 36,939.60 पर और निफ्टी 173.60 पॉइंट नीचे 10,899.85 पर बंद हुआ था।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर के इन शेयर में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
HDFC बैंक | 3.94 % |
RBL बैंक | 3.65 % |
एक्सिस बैंक | 2.77 % |
ICICI बैंक | 2.23 % |
कोटक बैंक | 1.28 % |
बीएसई पर करीब 33 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 148 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,782 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,709 कंपनियों के शेयर बढ़त में 932 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 147 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 55 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 394 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 220 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
वैभव ग्लोबल | 1583.95 | 244.00 | 18.21 |
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस | 57.75 | 6.50 | 12.68 |
फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड | 2452.70 | 239.15 | 10.80 |
कैपलिन पॉइंट | 518.25 | 49.25 | 10.50 |
जीई शिपिंग | 276.05 | 25.45 | 10.16 |
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 236.08 अंक ऊपर 26,664.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.47 फीसदी बढ़त के साथ 157.52 अंक ऊपर 10,902.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.72 फीसदी बढ़त के साथ 23.49 पॉइंट ऊपर 3,294.61 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20 फीसदी बढ़त के साथ 6.65 अंक ऊपर 3,374.62 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,55,331 हो गई है। इनमें 5,85,483 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 12,30,440 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,971 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,443,484 हो चुकी है। इनमें 697,189 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 158,929 हो चुकी है।