मुंबईबुधवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 65.8 अंक नीचे और निफ्टी 23.65 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 502.66 अंक तक नीचे और निफ्टी 121.3 पॉइंट तक नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 421.82 अंक या 1.10% नीचे 38,071.13 पर और निफ्टी 97.70 पॉइंट या 0.86% नीचे 11,202.85 पर बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 4% की गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 558.22 अंक ऊपर 38,492.95 पर और निफ्टी 168.75 पॉइंट ऊपर 11,300.55 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
इंडसइंड बैंक | 4.54 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.92 % |
एक्सिस बैंक | 0.88 % |
फेडरल बैंक | 0.45 % |
कोटक बैंक | 0.38 % |
बीएसई पर करीब 46 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 147 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,831 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,372 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,327 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 107 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 68 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 320 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 260 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 12.41 | 0.88 | 7.63 |
अडानी गैस लिमिटेड | 156.10 | 9.95 | 6.81 |
यूको बैंक | 14.01 | 0.82 | 6.22 |
डॉ. रेड्डीज लेबोरेट | 4300.20 | 249.75 | 6.17 |
एनआईआईटी टेक | 1862.55 | 96.25 | 5.45 |