मुंबई:गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 56.6 अंक नीचे और निफ्टी 2.4 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में शेयर बाजार में बढ़त आ गई और बीएसई 353.51 अंक तक ऊपर चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 268.95 अंक या 0.71% ऊपर 38,140.47 पर और निफ्टी 82.85 पॉइंट या 0.74% ऊपर 11,215.45 पर बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2078 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले बुधवार को बीएसई 58.81 अंक नीचे 37,871.52 पर और निफ्टी 29.65 पॉइंट नीचे 11,132.60 पर बंद हुआ था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का नया रिकॉर्ड
आज ट्रेडिंग के दौरान रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर 2078.90 के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 13.15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2004.10 पर खुले। इससे पहले बुधवार, 22 जुलाई की कंपनी के शेयर ने 2010 के स्तर पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था।
यस बैंक, रुचि सोया के शेयर लुढ़के
आज दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान यस बैंक के शेयर 20% तक नीचे चले गए। हालांकि, कारोबार खत्म होने पर इसकी गिरावट 19.18% की रही। दूसरी तरफ, शेयर बाजार में तेजी से ग्रोथ करने वाले बाबा रामदेव की रुचि सोया इंडस्ट्रीज के शेयर में आज 5% की गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 3.28 % |
ICICI बैंक | 2.94 % |
कोटक बैंक | 2.14 % |
बंधन बैंक | 1.76 % |
RBL बैंक | 1.69 % |
सिटी यूनियन बैंक | 1.09 % |
बीएसई पर करीब 42 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 147 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,812 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,451 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,206 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 106 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 58 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 308 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 268 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड | 310.35 | 28.30 | 10.03 |
आईटीआई लिमिटेड | 132.25 | 12.00 | 9.98 |
नैटको फार्मा | 728.95 | 55.30 | 8.21 |
इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड | 2437.15 | 182.75 | 8.11 |
ओबेरॉय रियल्टी | 406.80 | 26.40 | 6.94 |
आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | गिरावट | गिरावट (%) |
यस बैंक | 14.75 | 3.50 | 19.18 |
रूचि सोया इंडस्ट्रीज | 702.35 | 36.95 | 5.00 |
हैथवे केबल | 51.45 | 2.70 | 4.99 |
डेन नेटवर्क | 102.35 | 5.35 | 4.97 |
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड | 100.60 | 5.25 | 4.96 |