स्टाफ रिपोर्टर/मुंबई। मुंबई में होनेवाले क्रिकेट मैच में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को मुंबई पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है और उसके लिए शुल्क लिया जाता है। एसोसिएशन पर विभिन्न मैचों का 14.82 करोड़ बकाया है और मुंबई पुलिस द्वारा इसकी वसूली के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 30 रिमांडर भेजने के बावजूद भी अभी तक अदा नहीं किया है। पुलिस ने यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को को एक आरटीआई के जवाब में दी है। पुलिस का कहना है कि 30 रिमांडर भेजने के बावजूद भी 14.82 करोड़ की बकाया राशि अदा करने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन तैयार नहीं है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने आरटीआई के जरिए मुंबई पुलिस से जानकारी मांगी थी कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को विभिन्न क्रिकेट मैच के लिए प्रदान की गई सुरक्षा और उसके लिए वसूल किए गए बंदोबस्त शुल्क की जानकारी दे। मुंबई पुलिस ने अनिल गलगली को गत 8 वर्षों में हुए मैच की जानकारी दी। इन मैच में 2013 का महिला वर्ल्ड कप, 2016 का वर्ल्ड कप टी 20, 2016 में टेस्ट मैच, 2017 और 2018 की आईपीएल, वनडे मैच का 14 करोड़ 82 लाख 74 हजार 177 रुपए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अब तक अदा नहीं किया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गत 8 वर्ष में सिर्फ 2018 की आईपीएल क्रिकेट मैच का 1.40 करोड़ का शुल्क अदा किया है। 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 में हुए क्रिकेट मैच का शुल्क अब तक इसलिए वसूल नहीं किया जा सका क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने अबतक कितना शुल्क वसूला जाए, इसका आदेश जारी नहीं किया है।
मुंबई पुलिस ने दावा किया हैं कि 4 जनवरी 2020 तक मुंबई पुलिस ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को 30 रिमांडर भेजा हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुल्क अदा न करने पर मुंबई पुलिस ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है।
अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मांग की हैं कि बकाया राशी न अदा करने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर एफआईआर दर्ज करे और असोसिएशन की संपत्ति को जिलाधिकारी द्वारा निलामी कर पैसे की वसूली करने की प्रक्रिया आरंभ करे।
30 रिमांडर के बावजूद भी 14.82 करोड़ की बकाया राशि अदा नहीं कर रही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
Leave a comment
Leave a comment