मुंबई। समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती, लाडनूं के तत्वावधान में दि.19/7/2020 को जैन विद्या महाराष्ट्र (हार्बर लाईन) के केंद्र व्यवस्थापकों की जुम-कार्यशाला मिटींग रखी गई। कार्यशाला की शुरुआत जैन विद्या पश्चिमांचल सह संयोजिका प्रेमलताजी सिसोदिया ने नमस्कार महामंत्र से की। वाशी सह केन्द्र व्यवस्थापिका मेघना आच्छा ने जैन विद्या गीत के द्वारा मंगलाचरण किया। हार्बर लाईन की आंचलिक संयोजिका अनीता सिंयाल ने सभी का बडी उत्साह से स्वागत किया।
महाराष्ट्र प्रभारी विमला डागलिया ने केन्द्र व्यवस्थापकों को संकाय से संबंधित सूचनाओं से अवगत कराया और सभी का उत्साह बढाया। केन्द्र व्यवस्थापक -व्यवस्थापिका तथा सह केन्द्र व्यवस्थापक इंदु बडाला एवं मेघना आच्छा वाशी, किरण जैन एवं मीना जैन एरोली, पुष्पा सिंघवी एवं कमला सिंयाल नेरुल, सारीका जैन खारघर, भेरुलाल धाकड़ ऊरण, ललीता जैन पनवेल, राजेश जैन पूना, सुशील हिरण एवं टीना जैन चेम्बुर, अंगुरबाला पिंपरी चिंचवड, आदि की उपस्थिति रही।
केन्द्र व्यवस्थापकों ने अपने-अपने केन्द्र की रिपोर्ट दी तथा जैन विद्या सम्बंधी जिज्ञासाऐं रखी। जैन विद्या पश्चिमांचल सह संयोजिका प्रेमलताजी सिसोदिया ने केंद्र व्यवस्थापकों का मार्गदर्शन किया। सभी को जो संकाय ने फार्म भरवाने का टारगेट दिया उसको पूरा करने की प्रेरणा दी और केंद्र व्यवस्थापकों के जिज्ञासाओं का समाधान किया। अनिताजी सिंयाल ने सभी का आभार ज्ञापित किया। चेम्बुर केन्द्र व्यवस्थापक सुशील हिरण ने बहुत ही सुचारू रूप से – जुम कार्यशाला मिटींग का संचालन(host) किया।
जैन विद्या महाराष्ट्र (हार्बर लाईन) के केंद्र व्यवस्थापकों की जुम-कार्यशाला संपन्न
Leave a comment
Leave a comment