मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार श्री जैन श्वेताम्बर तेरांपथ महिला मंडल मुंबई द्वारा जुलाई माह करणीय कार्य के तहत वंदे शासनम् सुरमय अभ्यर्थना कार्यक्रम का आयोजन जुम और फ़ेसबुक पर किया गया। सावन का अध्यात्म से ओत प्रोत यह महिना आषाढ़ शुक्ला त्रयोदशी महायोगी आचार्य भिक्षु का जन्मदिवस आषाढ़ शुक्ला चतुर्दशी, आषाढ़ शुक्ला पुर्णिमा तेरांपथ स्थापना दिवस पर जिस दिन आचार्य भिक्षु स्वामी ने मर्यादा के कवच संग सत्य के पथ पर आरुढ़ होकर तेरांपथ धर्मसंघ का सृजन किया। इस उपलक्ष में भक्ति भरी शाम को सुमधुर स्वरो से नई प्रतिभाओं ने आचार्य भिक्षु एवं तेरांपथ धर्मसंघ की सुरमय अभ्यर्थना से भिक्षुमय एवं मंगलमय बनाया। कार्यक्रम की शुभशुरुआत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के ट्रस्टी आदरणीया प्रकाशदेवी तातेड़ एवं मुंबई महिला मंडल पूर्वाध्यक्ष आदरणीया प्रेमलताजी शिशोदिया द्वारा नमस्कार महामंत्र नवकार से की गयी।
तत्पश्चात् मंगलाचरण अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्या एवं मुंबई महिला मंडल की पुर्वाध्यक्ष श्रीमती भारतीजी सेठिया ने मधुर स्वर के साथ किया ! गुरु पूर्णिमा पर गुरु अभ्यर्थना व असाधारण साध्वीश्री प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी के 61वें संयम पर्याय दिवस की बधाई एवं समस्त सभा संस्था से जुड़े पदाधिकारीगण जुम और फ़ेसबुक लाइव से जुड़े सभी श्रोतागण का स्वागत,सम्मानिया मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा ने किया। वंदेशासनम् कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कर्मठ जागरुक महामंत्री श्रीमती तरुणाजी बोहरा ने मुंबई महिला मंडल के इस सराहनीय कदम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा सभी प्रतिभाओं को इस मंच के द्वारा स्वयं की प्रतिभा के निखारने का सुअवसर मिला है यह बहुत अच्छी सोच है। सभी का उत्साहवर्धन करते हुए मंगलकामना प्रेषित की।
मुंबई महिला मंडल की मंत्री श्रीमती स्वीटीजी लोढ़ा ने शुभकामनाओं के स्वर से सबको आल्हादित किया। वंदेशासनम् में मधुर गीत संगीत की स्वरलहरियों की झंकार से 14 प्रतिभाओं ने भक्तिमय वातावरण बनाया। सरगम फेम ताराजी मनौत, वंदनाजी सुराणा, करिश्मा जी कोठारी स्वराजंली टॉपर्स स्वीटीजी मेहता अनिताजी सियाल, डिंपलजी हिरण, रंजनाजी बाफना, प्रेक्षाजी कोठारी, सीमाजी बाबेल, हैप्पी मेहता, दिव्या बाबेल एवं कन्यामंडल से सुश्री श्रेया चपलोत, सुश्री रियांसी धींग, सुश्री किंजल डांगी ने अपने मधुर स्वरो से स्वर्णिम संध्या को भिक्षु भक्तिमय संध्या बनाया। वंदेशासनम् कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण मुंबई महिला टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुंबई महिला मंडल की सहमंत्री सरोज सिघंवी व आभारज्ञापन के स्वर मुंबई महिला मंडल की इ मिडीया प्रभारी श्रीमती अलकाजी मेहता ने दिया। लगभग 6000 दर्शकगण एवं 400 लोगों ने पसंद किया। सभी श्रोतागण के सहयोग से कार्यक्रम सफलतम रहा।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने जूम एप पर किया किया ‘भक्ति भरी शाम’ का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment