मुंबई: शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 182.56 अंक नीचे और निफ्टी 49.35 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 269.79 अंक तक नीचे गया। वहीं. इसमें एक बार 11.2 अंक की बढ़त भी रही।
कारोबार के अंत में बीएसई 143.36 अंक या 0.39% नीचे 36,594.33 पर और निफ्टी 45.40 पॉइंट या 0.42% नीचे 10,768.05 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी बैंक के शेयरों में गिरावट रही। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 408.68 अंक ऊपर 36,737.69 पर और निफ्टी 107.70 पॉइंट ऊपर 10,813.45 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
सिटी यूनियन बैंक | 4.70 % |
RBL बैंक | 3.85 % |
एक्सिस बैंक | 3.14 % |
इंडसइंड बैंक | 3.13 % |
ICICI बैंक | 2.75 % |
बीएसई पर करीब 58 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 143 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,833 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,003 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,664 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 111 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 48 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 307 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 288 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
IOL केमिकल्स | 695.45 | 71.80 | 11.51 |
बॉम्बे बर्मा | 1226.50 | 101.25 | 9.00 |
डेन नेटवर्क | 77.65 | 5.85 | 8.15 |
लिंडे इंडिया | 696.65 | 43.10 | 6.59 |
गुजरात गैस लिमिटेड | 306.60 | 17.95 | 6.22 |
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 361.19 अंक नीचे 25,706.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.63 फीसदी बढ़त के साथ 65.89 अंक ऊपर 10,558.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 17.89 पॉइंट नीचे 3,152.05 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.19 फीसदी गिरावट के साथ 41.16 अंक नीचे 3,409.44 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,94,864 हो गई है। इनमें 2,77,180 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,95,960 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 21,623 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 12,387,420 हो चुकी है। इनमें 557,395 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 135,822 हो चुकी है।