मुंबई: एशिया समेत दुनियाभर के बाजारों में तेजी की बदौलत भारतीय शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 177.72 अंकों की तेजी के साथ 36,021.42 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.65 पॉइंट की बढ़त के साथ 10,607.35 पर बंद हुआ। बीएसई में बैंकिंग और मेटल को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।25 मार्च से अब तक बीएसई-30 में 10 हजार से ज्यादा अंकों की तेजी दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद 24 मार्च को बीएसई-30 गिरकर 25638.9 पर पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार तेजी बनी हुई है। गुरुवार 2 जुलाई को बीएसई 429.25 अंकों की तेजी के साथ 35,843.70 अंकों पर बंद हुआ था।
बीएसई में बैंकेक्स सेक्टर के शेयरों का हाल
बैंक | बदलाव (% में) |
एक्सिस बैंक | 1.24 |
कोटक महिंद्रा बैंक | 0.11 |
आरबीएल बैंक | -2.28 |
इंडसइंड बैंक | -1.50 |
एचडीएफसी बैंक | -1.42 |
फेडरल बैंक | -1.02 |
आईसीआईसीआई बैंक | -0.47 |
सिटी यूनियन बैंक | -0.40 |
एसबीआई | -0.38 |
बीएसई में 46 फीसदी शेयरों में तेजी रही
- बीएसई में शुक्रवार को कुल 2889 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 1359 शेयरों में तेजी और 1377 शेयरों में गिरावट रही। 153 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
- बीएसई का मार्केट कैप 142 लाख करोड़ रुपए रहा।
- 132 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को पार किया।
- 60 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के निम्नतम स्तर को पार किया।
- 383 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा।
- 310 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा।
वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल
अमेरिका में नौकरियों के बेहतर आंकड़ों की बदौलत गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 92.39 अंकों की तेजी के साथ 25,827.36 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 14.15 पॉइंट और नेस्डेक कंपोजिट इंडेक्स 53 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी तेजी के माहौल है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 167.56 अंकों की तेजी के साथ 25,291.75 पर पहुंच गया है।
देश और दुनिया में कोरोना से मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.27 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से 3.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,225 संक्रमितों की मौत हुई है। यह आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.09 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसमें 61.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 5,24,039 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच गई है।