उरण। तेरापंथ युवक परिषद उरण की साधारण सभा (जनरल मीटिंग) 30/06/2020 मंगलवार को रात्रि ठीक 9 बजे तेरापंथ सभा भवन में रखी गई। सर्वप्रथम मंगलाचरण से मीटिंग की शुरुआत की गई। मंगलाचरण जीवन सांखला ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कमल डांगी ने किया।विजय गीत का संगान धीरज सिंघवी,जीवन सांखला ने किया। अध्यक्षीय भाषण धीरज सिंघवी ने दिया गत वर्ष में किए कार्य का संक्षिप्त में वर्णन किया। मंत्री प्रतिवेदन नयन डांगी में प्रस्तुत किया इस वर्ष में किये कार्य का सभी को सरल शब्दों में समजाया सभी को साथ मे लेकर कार्य किया। गुरुदेव की कृपा दृष्टि उरण वासियो पर सदैव ही रही है।
समणी निर्देशिका निर्मल प्रज्ञा जी एवं समणी मनस्वी प्रज्ञा जी को उरण में होली चातुर्मास हेतु भेजा लेकिन कोरोना की वैश्विक महामारी के कारण समणी जी उरण में लगभग 4 महीने से सुख साता पूर्वक विराज रहे हैं। समणी जी के सुख साता है। कोषाध्यक्ष उदयलाल धाकड़ ने आय व्यय का ब्यौरा लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसको सदन ने ॐ अर्हम की ध्वनि से पास किया। मुम्बई सभा उपाध्यक्ष हस्तीमलजी मेहता ने अपने विचार रखे उन्होंने डॉ खुशबू धाकड़,स्वाती ठक्कर, जिन्होंने समणी जी की निस्वार्थ भाव से सेवा की उनका आभार व्यक्त किया ओर शेषमलजी गुंदेचा, कना सिंह जी जिन्होंने अपना (फ्लेट) रूम समणी जी के आवास के लिए उपलब्ध कराया, उनका भी आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष धीरज, मंत्री नयन, कमल डांगी ओर जिन्होंने भी सेवा की उन सब को साधुवाद दिया। तेरापंथ सभा उरण उपाध्यक्ष भेरूलाल धाकड़ ने अपने विचार रखे। तेयुप के अध्यक्ष मंत्री ओर पूरी टीम ने मिलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया। किशोर मंडल ने इस वर्ष बहुत ही अच्छा कार्य किया उनके लिए ॐ अर्हम। typ के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और आगे भी सभी मिलजुल कर कार्य करे ऐसा आव्हान किया। अध्यक्ष धीरज सिंघवी ने अपनी कार्यकारणी को निरस्त किया और चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए (1) भेरूलाल जी धाकड़, (2) हस्तीमल जी मेहता, (3) रमेश जी धाकड़। अध्यक्ष पद के लिए नयन किशनलाल डांगी को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी ने ओम अर्हम की ध्वनि से खुशी व्यक्त की ओर अन्त में संघ गान से मीटिंग का समापन हुआ।
नयन डांगी उरण तेयुप के अध्यक्ष नियुक्त
Leave a comment
Leave a comment