मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद अंधेरी की 22वां वार्षिक अधिवेशन Zoom ऐप पर ऑनलाइन रखी गयी। सभा की शुरुआत में मंगलाचरण सीमाजी रोटागण ने की। विजय गीत भूतपूर्व अध्यक्ष दिनेशजी गोखरू ने गाया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कोषाध्यक्ष गीरीश सिंघवी ने किया। एडवाइजरी कमिटी के स्वर्गीय प्रकाशजी कुमठ व पेट्रोन स्वर्गीय संपतलालजी डांगी भावांजलि अर्पित की। तेयुप अध्यक्ष हेमंत लोढ़ा ने सभी का स्वागत किया एवं वर्ष भर मिले सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री किरण रोटागण ने वर्ष दौरान हुई गतिविधियों से सभा को अवगत कराया उसके बाद कोषाध्यक्ष गीरीश सिंघवी ने वर्ष 2019-20 का आय व्यय का ब्योरा दिया। जिसे सदन ने ओम् अर्हम की ध्वनि से पारित किया।
पेट्रोन बालचंदजी डागा, भूतपूर्व अध्यक्ष के एल परमारजी, भूतपूर्व अध्यक्ष विमलजी सुराणा, भूतपूर्व अध्यक्ष शांतिलालजी कोठारी, भूतपूर्व अध्यक्ष नेमीचंद जी गुंदेचा, भूतपूर्व अध्यक्ष विनोदजी सोलंकी, तरुणजी गुंदेचा ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात तेयुप अध्यक्ष हेमंत लोढ़ा ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी के रूप में विनोदजी सोलंकी, मनीषजी डोषी, दिनेशजी गोखरू की नियुक्ति हुई। सब ने पुनः हेमंत लोढ़ा को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा और चुनाव अधिकारी विनोदजी सोलंकी ने हेमंत लोढ़ा को अध्यक्ष घोषित किया। अध्यक्ष हेमंत लोढ़ा ने किरण रोटागण को मंत्री और गीरीश सींगवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। ZOOM ऐप पर हुईं मीटिंग में डॉ डी.सी सुराणा, अशोक बोहरा, अशोक मेहता, डूंगरमल रंजीत लिंगा, दन पारीक, हेमंत परमार, संजय दागा, राजेंद्र बाफना, विजय पारीक, संदीप चपलोत, अशोक मंडोत, दीपक राठौड़, निलेश लोढ़ा, राकेश परमार, रमेश लोढ़ा, चिराग लोढ़ा, निरज छाजेड़, सुरेश धाकड़, भरत राठौड़, संदीप लोढ़ा, अभय लोढ़ा, सरला लिंगा, मंजू चोपड़ा, हर्षा कुमठ, अनीता परमार, पायल शाह,पूनम परमार, मीनाक्षी लोढ़ा की उपस्तिथि रही। साधारण सभा का ZOOM ऐप पर किरण रोटागण ने कुशल संचालन किया। यह जानकारी चंद्रेश गुंदेचा ने दी।
तेयुप अंधेरी के पुनः अध्यक्ष मनोनीत हुए हेमंत लोढ़ा
Leave a comment
Leave a comment