ठाणे। तेरापंथ युवक परिषद ठाणे वेस्ट (सिटी) की आज आयोजित मीटिंग में संदीप नवरत्न मल रांका को चुनाव अधिकारी उपासक अशोक इंटोदिया ने सर्व सहमति से सत्र 2020-21 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पहले अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने अपने दो साल के कार्यकाल में कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा दिये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उपाध्यक्ष विकास आच्छा,राजेश भटेवरा ने अपने पद त्याग के बाद योग्य व्यक्ति के हाथ मे परिषद का दायित्व सौपने पर कमलेश दुग्गड़ का आभार व्यक्त किया। मंत्री भाविन भंसाली, कोशाध्यक्ष कमलेश चंडालिया, अमृत श्रीश्रीमाल, ललित कोठारी, बिनोद कोठारी, हितेश मेहता, तेयुप परामर्शक हेमंत मेहता, महेंद्र पुनमिया ने नए अध्यक्ष संदीप रांका को आगामी कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएं प्रेषित की। नवरत्न रांका, कमलेश रांका ने अपने पुत्र -भाई को संघ सेवा के लिए शुभकामनाएं दी। नवमनोनित अध्यक्ष संदीप रांका ने पूरी तेयुप एवं ठाणे समाज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की उन्होंने इतना बड़ा दायित्व उनको सौपा।जिस पर वो पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
संदीप रांका बने तेयुप ठाणे वेस्ट (सिटी) अध्यक्ष
Leave a comment
Leave a comment