मुंबई: गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 343.59 अंक नीचे और निफ्टी 69.75 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 4 बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें 212.63 अंक तक की बढ़त और 369.2 अंक तक की गिरावट रही।
कारोबार के अंत में बीएसई 26.88 अंक या 0.08% नीचे 34,842.10 पर और निफ्टी 16.40 पॉइंट या 0.16% नीचे 10,288.90 पर बंद हुआ। आज भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर में 15 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले बुधवार को बीएसई 561.45 अंक नीचे 34,868.98 पर और निफ्टी 165.70 पॉइंट नीचे 10,305.30 पर बंद हुआ था।
बीएसई के इन बैंक शेयरों में बढ़त रही
बैंक | गिरावट (%) |
सिटी यूनिन बैंक | 2.41 % |
RBL बैंक | 2.18 % |
कोटक बैंक | 1.67 % |
ICICI बैंक | 0.79 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.35 % |
बीएसई पर करीब 41 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 139 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,820 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,528 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,173 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 121 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 47 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 520 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 171 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 710.16 अंक नीचे 25,445.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.19 फीसदी गिरावट के साथ 222.20 अंक नीचे 9,909.17 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.59 फीसदी गिरावट के साथ 80.96 पॉइंट नीचे 3,050.33 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,72,985 हो गई है। इनमें 1,86,335 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,71,688 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,907 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,527,123 हो चुकी है। इनमें 484,972 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 124,281 हो चुकी है।