मुंबई: शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 127.33 अंक ऊपर और निफ्टी 27.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 640.32 अंक तक और निफ्टी 180.75 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 523.68 अंक या 1.53% ऊपर 34,731.73 पर और निफ्टी 152.75 पॉइंट या 1.51% ऊपर 10,244.40 पर बंद हुआ। आज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में 30 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त रही
बैंक | बढ़त (%) |
फेडरल बैंक | 5.19 % |
ICICI बैंक | 3.28 % |
एक्सिस बैंक | 2.82 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.50 % |
RBL बैंक | 1.97 % |
HDFC बैंक | 1.14 % |
दुनियाभर के बाजारों में रह उतार-चढ़ाव
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 39.51 अंक नीचे 26,080.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी बढ़त के साथ 32.52 अंक ऊपर 9,943.05 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.06 फीसदी बढ़त के साथ 1.85 पॉइंट ऊपर 3,115.34 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 14.34 अंक ऊपर 2,953.65 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,81,091 हो गई है। इनमें 1,63,259 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,05,182 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12,604 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,578,052 हो चुकी है। इनमें 456,284 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 120,688 हो चुकी है।