नई दिल्ली:जानी-मानी गीतकार पद्मजा राधाकृष्णन का एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थी। उनके परिवार में पुत्र एम आर राजाकृष्णन और पुत्री कार्तिका है। उनका बेटा चेन्नई में और बेटी दुबई में रहती हैं।
दिवंगत संगीतकार एम जी राधाकृष्णन की पत्नी पद्मजा ने मलयायम फिल्म ‘मि. बेन’ के लिए गीत लिखे थे। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। उन्होंने कई ऐसे भी गीत लिखे थे , जिन्हें उनके पति ने संगीतबद्ध किया था। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद पद्मजा को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पद्मजा को कला में काफी रुचि थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया था। साल के अभी छह महीने भी नहीं बीते हैं कि एक के बाद एक कई बुरी खबरें सुनाई दे रही हैं।