मुंबई: सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सुबह बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 857.15 अंक तक और निफ्टी 246.55 पॉइंट तक नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 552.09 अंक या 1.63% नीचे 33,228.80 पर और निफ्टी 159.20 पॉइंट या 1.6% नीचे 9,813.70 पर बंद हुआ। आज बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 20 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 242.52 अंक ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
HDFC बैंक | 3.26 % |
ICICI बैंक | 3.79 % |
एक्सिस बैंक | 4.44 % |
RBL बैंक | 4.54 % |
फेडरल बैंक | 4.81 % |
इंडसइंड बैंक | 7.21 % |
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
बैंक ऑफ इंडिया | 48.20 | 7.40 | 18.14 |
TV18 ब्रॉडकास्ट | 33.20 | 3.80 | 12.93 |
जुबिलेंट लाइफ | 673.15 | 76.70 | 12.86 |
टाटा कम्युनिकेशंस | 533.40 | 48.45 | 9.99 |
KNR कंस्ट्रक्शन | 216.10 | 18.70 | 9.47 |
बीएसई पर करीब 44 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 132 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,743 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,335 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,230 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 68 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 399 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 196 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा