मुंबई:देश में पेट्रोल और डीजल लगातार 7वें दिन महंगा हुआ है। आज यानी शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 59 से 61 पैसे और डीजल की कीमतों में 50 से 60 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 13 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai)में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 75.16 | 73.39 |
कोलकाता | 77.05 | 69.23 |
मुंबई | 82.1 | 69.23 |
चेन्नई | 78.99 | 71.64 |
सात दिन में पेट्रोल 3.90 रुपये और डीजल चार रुपये हुआ महंगा
इन सात दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 3.90 रुपये यानी 5.47 प्रतिशत और डीजल चार रुपये यानी 5.76 प्रतिशत महंगा हो चुका है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 59 पैसे बढ़कर 75.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यह इस साल 18 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।