मुंबई: शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज सुबह बीएसई 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1190.27 अंक तक और निफ्टी 357.65 पॉइंट तक नीचे गिर गया। हालांकि, ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में बीएसई और निफ्टी में बढ़त आ गई।
कारोबार के अंत में बीएसई 242.52 अंक या 0.72% ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट या 0.72% ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ। आज वोडाफोन आइडिया के शेयर में 8.73 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 708.68 अंक नीचे 33,538.37 पर और निफ्टी 214.15 पॉइंट नीचे 9,902.00 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
आरबीएल बैंक | 5.05 % |
फेडरल बैंक | 1.88 % |
HDFC बैंक | 1.48 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.16 % |
इंडसइंड बैंक | 0.93 % |
ICICI बैंक | 0.91 % |
बीएसई में शामिल ऑटो शेयरों में बढ़त
कंपनी | बढ़त (%) |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 7.22 % |
हीरो मोटोकॉर्प | 3.74 % |
टीवीएस मोटर्स | 2.87 % |
आयशर मोटर्स | 2.60 % |
अशोक लेलैंड | 2.45 % |