मुंबई: बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 72.45 अंक ऊपर और निफ्टी 25.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 393.48 अंक तक और निफ्टी 102.1 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 290.36 अंक या 0.86% ऊपर 34,247.05 पर और निफ्टी 69.50 पॉइंट या 0.69% ऊपर 10,116.15 पर बंद हुआ। आज आरबीएल बैंक के शेयर में 20 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 413.89 अंक नीचे 33,956.69 पर और निफ्टी 120.80 पॉइंट नीचे 10,046.65 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
RBL बैंक | 5.95 % |
इंडसइंड बैंक | 2.69 % |
कोटक बैंक | 2.02 % |
फेडरल बैंक | 1.65 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.76 % |
एक्सिस बैंक | 0.74 % |
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
आरबीएल बैंक लिमिटेड | 163.75 | 23.35 | 16.63% |
ग्रेन्यूल्स इंडिया | 203.35 | 22.50 | 12.44% |
इबुल हाउसिंगफिन | 161.85 | 17.50 | 12.12% |
एनबीसीसी | 24.50 | 2.40 | 10.86% |
TV18 ब्रॉडकास्ट | 28.25 | 2.60 | 10.14% |