मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में जूम ऐप पर राजस्थान सिंहनी गु.मैया प.पू. श्री प्रेमवतीजी मा. सा.की “20”वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसका विषय था- (प्रेम सुर संगम)। जिसमें 300 से अधिक बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गीत बोहरा ने मंगलाचरण किया।महामंत्री कंचन एल.सिंघवी ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुऐ संचालन किया। श्रीनाथजी नाथद्वारा से पू.गु.श्री राजमतीजी,उपप्रवर्तनी तपयोगिनी श्रीविजय प्रभाजी मा.सा.के महामांगलिक व श्री विद्याश्रीजी मा.सा.द्वारा गु.मैया श्री प्रेम गु.की महाआरती द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मधुराई से दक्षिण दीपिका प्रखर वक्ता पू.श्री विजय लताजी,श्री प्रज्ञाश्रीजी,श्री पुण्या श्रीजी ने श्री प्रेम गु.मैया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए धर्म संदेश के साथ महा मांगलिक फरमाया। कोविड-19 के चलते ज़ूम पर आप सभी के दर्शन कर सभी मेवाड़ भक्त हर्षोल्लासित व प्रसन्नचित थे।
तत्पश्चात सर्वप्रथम मेवाड़ महिला मंडल मुंबई संस्था की स्थापना करने वाली प्रथम महिला संरक्षिका संतोष बैन सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस तरह इस संस्था की स्थापना गु.श्री सौभाग्यमुनिजी मा.सा.एवं श्री प्रेमवती जी मा.की प्रेरणा से आपके ही सानिध्य में 1983 मे मुंबई ठाकुरद्वारा मे हुई।तब तेरापंथी श्री नंदलालजी जैन नमानीवाडी ठाकुरद्वारा के फ्लैट पर “1983” मे श्री प्रेमवतीजी मा.सा का चातुर्मास था।कोषाध्यक्षा निर्मला पामेचा ने श्रीप्रेम गु.के जन्म से लेकर देवलोक गमन तक संपूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।कार्याध्यक्षा रेणु बोहरा ने परिचय के साथ जज् व सभी का स्वागत किया।कुशाग्रता से जज़ की भूमिका निभाते हुए मनीषा नरेशजी कोठारी ने उद़बोधन व बधाई संदेश दिया। ’35’ उपमंडलों की प्रतियोगियों ने बहुत ही सुंदर श्रीप्रेम गु.पर गीतिका की प्रस्तुतियाँ दी।
विक्रोली मंडल से मोनिका बनवट,सारिका बनवट,षृष्टि बनवट व परिवार के अन्य सदस्यो ने श्रीप्रेम गुरुणी की जीवनी पर भव्य नाटिका की प्रस्तुति दी। शारदा संचेती ने संगीत की महत्ता और विशिष्टता पर प्रकाश डाला। (प्रतियोगी-रितु कोठीफोडा, प्रियंका बोलिया, दिव्या धाकड़, रंजना सियाल, ममता सिंघवी, मंजू ढिलीवाल, प्रमिला छाजेड़, वनीता सुराणा, मीनाक्षी दानी, चंदा चंडालिया, वैशाली चपलोत, दीपिका पामेचा, चंद्रलेखा कोठारी, केसर बंबोरी, अनीता डागलिया, लवीना कोठारी, भारती इटोदिया, नीता बंबोरी, मीरा नावेदिया, डिंपल बम, पिंकी पालरेचा, स्नेहलता साँखला, संगीता बोहरा, प्रियंका चिपड़, ममता चंडालिया, पलक चौरडिया, कुसुम सिशोदिया, भावना कोठारी, रेखा सांखला) इस प्रतियोगिता के विजेता गिफ्ट स्पॉन्सर्ड पूर्व महामंत्री कंचन शुगनजी सिंघवी कड़िया, मलाड बने।
अध्यक्षाजी ने सभी का स्वागत करते हुए श्रीप्रेम गुरु के जीवन चरित्र को ग्रहण कर उसके मार्ग पर चलने के लिए अनुग्रहित किया।डिजिटलाइजेशन के सपने को जूम ऐप पर मंडल की बहनों द्वारा साकार होते हुए देख कर खुशी जाहिर करते हुए सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। प्रमुखा ललिता सोनी का बधाई संदेश सुनाया गया।कार्यकारी संरक्षिका बेबीबेन डागलिया,कार्यकारी प्रमुखा लाजवंती बडाला निवर्तमान अध्यक्षा (म.म.मे अभी धर्म, ध्यान की विशिष्ट आराधना करा रही है) अंजना तातेड़ सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देते हुए मंडल को बधाई प्रदान की।पूरे कार्यक्रम के सफल फोटोग्राफी एडिटिंग के साथ सहमंत्री विजयलक्ष्मी चंडालिया ने की।प्रचार मंत्री सुनिता कोठारी आदि बहनों का सहयोग रहा।अध्यक्षा ने सभी कमिटी मेंबर्स,अध्यक्ष,मंत्री व पधारी हुई समस्त मंडल की बहनों का धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया।यह जानकारी महामंत्री कंचन एल.सिंघवी ने दी।
मेवाड़ महिला मंडल ने जूम एप पर किया ‘प्रेम सुर संगम’ का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment