मुंबई: मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 150.21 अंक ऊपर और निफ्टी 13.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 440.71 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन कारोबार बंद होने के आखिरी घंटे में ये 489.39 तक नीचे गिर गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 413.89 अंक या 1.20% नीचे 33,956.69 पर और निफ्टी 120.80 पॉइंट या 1.19% नीचे 10,046.65 पर बंद हुआ। आज सुंदरम क्लेटन लिमिटेड के शेयर में 15 फीसदी की ज्यादा की बढ़त रही। इससे पहले सोमवार को बीएसई 83.34 अंक ऊपर 34,370.58 पर और निफ्टी 25.30 पॉइंट ऊपर 10,167.45 पर बंद हुआ था।
बीएसई के इन बैंक के शेयरों में गिरावट रही
बैंक | गिरावट (%) |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.26 % |
एक्सिस बैंक | 2.46 % |
कोटक बैंक | 2.50 % |
HDFC बैंक | 2.81 % |
ICICI बैंक | 3.15 % |
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 461.46 अंक ऊपर 27,572.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 110.66 अंक ऊपर 9,924.75 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.20 फीसदी बढ़त के साथ 38.46 पॉइंट ऊपर 3,232.39 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 बढ़त के साथ 8.83 अंक ऊपर 2,946.60 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी, फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,65,928 हो गई है। इनमें 1,29,344 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,29,096 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7,473 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,193,988 हो चुकी है। इनमें 408,628 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 113,055 हो चुकी है।