नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 082 हो गई है। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से मंगलवार रात गोवा लौटी स्पेशल फ्लाइट के पैसेंजर ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इनमें से कुछ ने क्वारैंटाइन सेंटर जाने से इनकार कर दिया। यात्रियों का कहना था कि वह पैसे देकर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन सेंटर नहीं जाएंगे। उन्हें उनके घर भेजा जाए। इस फ्लाइट में 155 भारतीयों को स्वदेश लाया गया।
मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8812 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 ठीक हो गए। 5598 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख | केस |
2 जून | 8812 |
31 मई | 8789 |
30 मई | 8364 |
29 मई | 8138 |
27 मई | 7246 |
28 मई | 7254 |