मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित कंपनी नाइस इंश्योरेंस हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए गंभीर रही है। स्थिति चाहे जैसी भी रहे, अपने ग्राहकों की सेवा में सदा तत्पर रही है। लॉकडाउन के दौरान गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया की यह कंपनी अपने एक ग्राहक का 80 लाख रुपए का क्लेम पास करवाकर मिसाल कायम किया है।
जानकारी के अनुसार, मुम्बई के सीपी टैंक के अशोक मूलचंद वागरेचा की आसमयिक देहांत नवंबर 2018 को होने पर वागरेचा परिवार में दुख की लहर छा गई थी। तब, उनके द्वारा ली गयी LIC पालिसी का क्लेम नाईस इंश्योरंस लैंडमार्क के गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया ने 30 लाख क्लेम राशि बोनस सहित अशोक वागरेचा के सुपुत्र प्रतीक वागरेचा को अत्यंत शीघ्रता से 12 घंटे में दिलवाई थी। लेकिन LIC के अलावा अशोक वागरेचा ने बैंक द्वारा कोटक लाइफ इंश्योरंस कंपनी से 50 लाख की टर्म पालिसी भी ली थी। जिसके क्लेम का इंश्योरंस कंपनी ने काफी देर से जबाब दिया था, जिसके कारण वागरेचा परिवार हताश हो गया था। इस मामले की जानकारी होने के बाद गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया ने प्रतीक को इस क्लेम को कोटक इंश्योरंस कंपनी में फिर से दर्ज करवाया और उन्हें पुर्ण रूप से सहायता दी। काफी लेटर और ईमेल भेजने के बाद इस केस का निर्णय इस लॉकडाउन के दौरान आया और उन्हें 26 अप्रैल 2020 को 50 लाख की पूर्ण राशि RTGS के मध्यान से प्राप्त हुई, यानी 80 लाख की कुल राशि नाइस इंश्योरंस लैंडमार्क ने निःशुल्क वागरेचा परिवार को दिलवाई और अपना कर्तव्य निभाया। वागरेचा परिवार के मूलचंद वागरेचा ने गणपत डागलिया और चिराग डागलिया की अत्यंत सराहना की और कहा कि इनकी पालिसी नहीं होने के बावजूद इन्होंने हमे पूरा समय देकर सहायता की जो इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसे खरे और प्रोफेशनल लोगों से अपना इंश्योरेंस करवाएं और चिंता से मुक्ति पाए।
लॉकडाउन में भी नाइस इंश्योरेंस ने दिलाया लाइफ इंश्योरेंस क्लेम, वागरेचा परिवार को मिला 80 लाख
Leave a comment
Leave a comment