स्नान-दान की अमावस्या। वट सावित्री व्रत। राष्ट्रीय ज्येष्ठ मास आरम्भ। शनिश्चर जयंती। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रात: 10.30 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक राहुकालम्।
22 मई, शुक्रवार,
1 ज्येष्ठ (सौर) शक 1942, 08 ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2077, 28 रमजान सन् हिजरी 1441, ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या रात्रि 11 बज कर 9 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा, कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 3 बज कर 9 मिनट तक तदनंतर रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग प्रात: 6 बज कर 26 मिनट तक पश्चात अतिगण्ड योग, चतुष्पद करण, चंद्रमा प्रात: 7 बज कर 37 मिनट तक मेष राशि में उपरांत वृष राशि में।
पं. वेणीमाधव गोस्वामी