मुंबई: सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के आधा घंटा बाद ही बीएसई सेंसेक्स 658.88 अंक से भी ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन आखिरी घंटे में सेंसेक्स फिसल गया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 81.48 अंक या 0.26% नीचे 31,561.22 पर और निफ्टी 12.30 पॉइंट या 0.13% नीचे 9,239.20 पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार, 8 मई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ था।
बीएसई ऑटो सेक्टर की इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त
कंपनी | बढ़त (%) |
टाटा मोटर्स | 5.86 % |
मदर सुमी सिस्टम | 4.68 % |
मारुति | 5.63 % |
हीरो मोटोकॉर्प | 6.15 % |
TVS मोटर | 5.96 % |
बजाज ऑटो | 5.79 % |
बीएसई पर करीब 49 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,588 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,103 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,290 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 39 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 102 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 221 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 256 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.58 फीसदी बढ़त के साथ 141.66 अंक ऊपर 9,121.32 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.69 फीसदी बढ़त के साथ 48.61 पॉइंट ऊपर 2,929.80 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 11.72 अंक ऊपर 2,907.06 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67,161 हो गई है। इनमें 43,976 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,969 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,212 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,180,305 हो चुकी है। इनमें 283,860 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,490,182 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 80,787 हो चुकी है।