नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हजार 400 हो गई है। अब तक 14 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इसबीच, तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में भी डीएम ने 31 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया है।
मंगलवार को महाराष्ट्र में 984, गुजरात में 441, पंजाब में 219, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 107, उत्तरप्रदेश में 114, राजस्थान में 97, तमिलनाडु में 508 समेत 2966 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 3900 संक्रमित बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 711 हैं। 31 हजार 967 का इलाज चल रहा है। 13 हजार 160 ठीक हो चुके हैं और 1583 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक भी हुए। संक्रमितों की रिकवरी रेट 27.41% है।
मोदी ने वैक्सीन को लेकर टास्क फोर्स के साथ बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की वैक्सीन तैयार करने पर मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स के साथ बैठक की। इसके बाद सरकार की ओर से बताया गया कि अभी 30 से ज्यादा वैक्सीन को लेकर शोध जारी है। इनमें से कुछ टेस्टिंग स्टेज में हैं। मोदी ने कोरोना की टेस्टिंग के उपाय और वैक्सीन के लिए हैकाथॉक का सुझाव दिया है। उन्होंने विशेषज्ञों से कहा कि आज हम जो कुछ कर रहे हैं, वह दुनिया में सबसे बेहतर है। हमें साइंस के क्षेत्र में आगे रहना है न कि फॉलोअर बनना है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
04 मई | 3900 |
03 मई | 2676 |
02 मई | 2567 |
01 मई | 2396 |
28 अप्रैल | 1902 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 15525 | 2819 | 617 |
गुजरात | 6245 | 1381 | 368 |
दिल्ली | 5104 | 1468 | 64 |
मध्यप्रदेश | 3049 | 1000 | 176 |
राजस्थान | 3158 | 1525 | 89 |
तमिलनाडु | 4058 | 1485 | 33 |
उत्तरप्रदेश | 2880 | 987 | 56 |
आंध्रप्रदेश | 1717 | 589 | 34 |
तेलंगाना | 1096 | 628 | 29 |
पश्चिम बंगाल | 1344 | 264 | 140 |
जम्मू-कश्मीर | 741 | 320 | 8 |
कर्नाटक | 673 | 331 | 29 |
केरल | 503 | 462 | 4 |
पंजाब | 1451 | 133 | 25 |
हरियाणा | 548 | 256 | 6 |
बिहार | 529 | 134 | 4 |
ओडिशा | 176 | 60 | 1 |
झारखंड | 125 | 27 | 3 |
उत्तराखंड | 61 | 39 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 42 | 34 | 3 |
असम | 45 | 33 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 59 | 36 | 0 |
चंडीगढ़ | 115 | 21 | 1 |
अंडमान-निकोबार | 33 | 32 | 0 |
लद्दाख | 42 | 17 | 0 |
मेघालय | 12 | 10 | 1 |
पुडुचेरी | 12 | 6 | 0 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
त्रिपुरा | 42 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 711 हैं। 31 हजार 967 का इलाज चल रहा है। 13 हजार 160 ठीक हो चुके हैं और 1583 की मौत हुई।