राजकुमार गौतम/बस्ती। जिले में कोविड-19 के मामले कई दिनों से नए केस नए आ रहे थे, पूरा जिला ओरेंज जोन में पहुंच गया था लेकिन अचानक 7 संक्रमितों की संख्या में बढ़ने से जिले के ग्रीन जोन में पहुंचने का सपना फिर से अटक गया तथा प्रशासन के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समय बस्ती जिले में कुल 17 एक्टिव केस हैं। जानकारी के अनुसार, मुंबई से सरकारी बस से लाए गए 13 लोगों में से ये सात लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने से फिर से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
लॉकडाउन का तीसरा चरण 4 मई से शुरू होने वाला है। तमाम राज्य सरकारें दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों को लाने के जद्दोजहद मे जुट गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले में सरकारी बस के जरिए मुंबई से आए सात लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुंबई से आने के बाद 13 लोगों को एक ही कमरे में क्वारंटीन किया गया था, कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिले मे हड़कंप मच गया। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या दूसरे राज्यों से लोगों को लाना सुरक्षित भी है या नहीं।
बस्ती के डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया, ‘सरकारी बस से झांसी होते हुए मुंबई से आए सात मजदूरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है’ जानकारी के मुताबिक, पहले एक मजदूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बाद में सभी की जांच कराई गई तो इसमें से कुल सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में ऐडमिट करा दिया गया है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि पॉजिटिव आए सातों मजदूरों को महाराष्ट्र से वाया झांसी होते हुए सरकारी बस से बस्ती लाया गया था। इन्हें हरैय्या के एसएसएस इंटर कॉलेज भदावल में रखा गया था। शुक्रवार को संत कबीरनगर के एक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 13 मजदूरों की जांच कराई गई, जिसमें सात मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी मजदूरों को मुंडेरवा L1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिस स्कूल में मजदूरों को रोक गया था, उसे सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव आए संत कबीरनगर के मजदूर को बस्ती के डेटा से अलग करने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। डीएम के मुताबिक, बस्ती में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जिसमें 17 ऐक्टिव केस हैं। 13 ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है जबकि एक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हुई है।
ओरेंज जोन में पहुंच चुके बस्ती जिले में मिले 7 नए संक्रमित, लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें
Leave a comment
Leave a comment