मुंबई:भारत के सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। टेस्ट टीम में बेशक उनकी पक्की न हो, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में वो टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है। 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बंसोड में जन्में रोहित ने अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर क्रिकेट फॉर्मैट में अव्वल दर्जे के बल्लेबाज हैं। साथ ही एक बेहतरीन कप्तान भी हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा मौजूदा कप्तान विराट कोहली की गैरमोजूदगी में कप्तानी का भार बखूबी संभालते हैं। यही नहीं रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चार बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब दिला चुके हैं।
आइए नजर डालते हैं रोहित शर्मा के कुछ चुनिंदा रिकॉर्ड पर-
1-रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 150+ से ज्यादा स्कोर आठ बार बनाया है। उन्होंने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा है।2-रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में मिलाकर सबसे तेज 400 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
3-भारत को 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत बेशक हार गया हो लेकिन रोहित शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में पांच शतक जड़े और वो ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने थे।
4-भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में सेंचुरी मारने वाले एलीट क्लब के मेंबर हैं रोहित शर्मा। भारत के लिए उनके अलावा सुरेश रैना और केएल राहुल ही ऐसा कर चुके हैं।
5- 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रनों की पारी खेली थी, जो आजतक वनडे क्रिकेट इतिहास में एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। तब रोहित ने 173 गेंद पर 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे।
6- 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर टी-20 सेंचुरी जड़ी थी। जो टी-20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है।
7- वनडे इंटरेनशनल में महज आठ बार बल्लेबाज डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं, जिसमें से तीन बार तो रोहित शर्मा ने ही ये कारनामा किया है। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, फखर जमां औैर मार्टिन गप्टिल एक-एक बार डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं।
8-रोहित शर्मा आईपीएल में हैट्रिक लेने का भी कमाल कर चुके हैं। 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने ये कमाल किया था। रोहित शर्मा ने तब अभिषेक नायर और हरभजन सिंह को आउट किया। इसके बाद अपने अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जेपी डुमिनी का विकेट लिया।