मुंबई:अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रुपये मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।’
मुंबई पुलिस के ट्वीट का जवाब देते अक्षय ने लिखा़, मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से…।’