ठाणे। राजस्थानी महिला मंडल भिवंडी ठाणे के तत्वावधान में 29 मार्च को चैलेंज ग्राउंड गोकुल नगर भिवंडी में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवम 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर महिला शक्ति को बढ़ावा देने हेतु पूर्व संध्या 29 मार्च को घूमर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
घूमर महोत्सव में भिवंडी ठाणे कल्याण पनवेल मीरा भायंदर कर्जत डोम्बिवली शहाड अम्बरनाथ की महिलाएं एक साथ एक सुर एक ताल एक मंच पर एक साथ राजस्थानी परिधान में राजस्थान का लोकप्रिय घूमर नृत्य की प्रस्तुति देंगी। जिसमे तीन पीढ़ी एक साथ थिरकेंगी बेटी बहु ओर सासु माँ होगी तो ननद देवरानी जेठानी एवम सखी सहेलियां मिलकर एक लंबी घूमर नृत्य की प्रस्तुति देगी इसको वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाने के प्रयास भी हो रहे है। अध्यक्ष प्रेमा राठी उपाध्यक्ष निर्मला हेड़ा मंत्री रक्षा करवा कोषाध्यक्ष मंगला सोमानी संगठन मंत्री कल्पना शर्मा कार्यकारिणी सदस्य दिपा शाईडा ने विभिन्न जगहो पर कार्यशाला में प्रक्षिशित किया लगभग 32 संस्थाए जुड़ चुकी है।
राजस्थानी महिला मंडल भिवंडी की कार्यकारिणी के सुमन काबरा ने पुर्ण ठाणे शहर का संचार किया जिसमें उनका विषेश साथ दिया जैन सोसल ग्रुप संगिनी अध्यक्ष मोनीका सराफ , आमेट महिला मंडल की मंत्री विमला हिरंण, अध्यक्ष इन्टरवल क्लब थाना गार्डन सिटी सविता इंदोरिया, वंदना काबरा, माहेश्वरी मंडल की अध्यक्ष निता चांडक किरण सोमानी ,नैहा जागीर, इन्हीं की वजह से हम यह घुमर महोत्सव सफल बनाने में कामयाब होंगे।
राजस्थानी महिला मंडल भिवंडी-ठाणे का घूमर महोत्सव 29 मार्च को
Leave a comment
Leave a comment