डोम्बिवली। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई व तेरापंथ कन्या मंडल मुंबई के अंतर्गत डोंबिवली कन्या मंडल द्वारा स्थानीय सभा भवन में आयोजित हुई जनवरी माह कार्यशाला, जो चार पढ़ाव में संपन्न हुआ।
पहला पडाव: Rise Up With Fragrance of Spirituality।
जिसमें उपासिका बहन श्रीमती सुधाजी सियाल ने कन्याओं को अभिनव सामायिक पूर्ण विधि सहित समझाकर करवाया। सामायिक के स्वाध्याय समय में महाप्रज्ञ अष्टकम का ५ वाह और ६ वा पद्य अर्थ सहित सिखाया गया।
दूसरा पडाव: Group Discussion
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रुप डिस्कशन आयोजित किया गया। जिसका विषय था- “आज के राजनीति में युवाओं की क्या भूमिका है”। जिसका संचालन अनुव्रत न्यास, न्यू दिल्ली के सदस्य श्रीमान राकेशजी कोठारी ने कुशलतापूर्वक किया। इस सेशन में श्रीमान राकेशजी कोठारी ने Article 370, CAA और NRC जैसे विषयों पर भी चर्चा की।
तीसरा पडाव: Calender Making Competition
जिसमें कन्याओं को क्रिएटिव हैंडमेड या डिजिटल कैलेंडर बनाकर प्रस्तुत करना था। इस प्रतियोगिता में मेघना सिंघवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आखिरी पड़ाव: Felicitation
जुलाई से दिसंबर, २०१९ (६ माह ) के टॉप ७ कन्याओं को पॉइंट्स के आधार पर स्टार से सम्मानित किया गया।
मुंबई महिला मंडल सहमंत्री श्रीमती सरोजजी सिंघवी, डोंबिवली महिला मंडल सहसंयोजिका अनीताजी बडा़ला व अन्य माताएं इस कार्यशाला में उपस्थित रही। आभार ज्ञापन कन्यामंडल प्रभारी श्रीमती पिंकीजी परमार व कार्यशाला का कुशल संचालन संयोजिका प्रेक्षा बडा़ला ने किया।
डोंबिवली कन्या मंडल: जनवरी माह कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment