नेरुल। 71 गणतंत्र दिवस पर नेरुल महिला मंडल द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र और मंगलाचरण से हुई।मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा के हाथों से ध्वजारोहण करवाया गया।तीनों कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया
पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत तिरंगा बैच लगाकर किया गया ।नेरूल संयोजिका मनीषा चंडालिया ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस सुनहरे अवसर पर मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा, शिक्षण मंडल के पूर्व सभापति अर्जुन सिंघवी, आ .भा .ते .यू. प के उपाध्यक्ष महेश बाफना, मुंबई महिला मंडल कोषाध्यक्ष चंदा कोठारी, ते.यु.प पूर्व अध्यक्ष प्रवीण चंडालिया एवं प्रकाश बोहरा, नेरुल ते.यू.प अध्यक्ष राजेश सामोता, ज्ञानशाला प्रभारी देवेंद्र बोहरा, मुंबई महिला मंडल से अनीता सियाल और हेमा बाफना, स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष नेमीचंद चिपड,नवयुवक मंडल से कैलाश खरवड संजय बोलियां गौतम सिसोदिया, यशवंत पीपरडा, संजय श्री श्री माल, गौतम हिरण, ज्ञानशाला विशेष सहयोगी रुचि श्री श्री माल, अणुव्रत समिति से प्रियंका सिंघवी आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजिका कविता सिंघवी ,कोषाध्यक्ष प्रिया पगारिया का विशेष सहयोग रहा। ज्ञानशाला के छोटे-छोटे बच्चों की भी उपस्थिति सराहनीय रही। नेरुल महिला मंडल ,ज्ञानशाला ,युवक परिषद का पूरा सहयोग रहा। सह संयोजिका आशा सोनी ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।
नेरुल महिला मंडल ने तीनों कन्या सुरक्षा सर्कल पर मनाया गणतंत्र दिवस
Leave a comment
Leave a comment