मुंबई। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल चेंबुर ने कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण किया। नमस्कार महामंत्र, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहाँ से जाने वाली लोकल जनता व सफ़ाई कर्मचारियों में मिठाई वितरण कर गणतंत्र दिवस की खुशिया मनाई गई।
इस अवसर पर मुंबई बीजेपी सचिव कुशल जी गादिया, बीएमसी प्रभाग समिति (M वार्ड नगरसेविका) अध्यक्षा श्रीमती आशाजी सुभाष मराठे, महिला मंडल के राष्ट्रीय ट्रस्टी श्रीमति प्रकाश देवी तातेड़, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी जी कच्छारा, कोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को तिरंगा के ब्रोच लगा कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश जी सिंघवी दिलीप जी मेहता हस्तिमल जी गोखरू मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी टीम से अंजु जीकोठारी, कल्पना जी परमार, क्रांति जी सुराणा अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष कंचन जी सोनी की सहभागिता रही। चेंबूर संयोजिका वनिता बाफ़ना सहसंयोजिका लीना सिंघवी कोषाध्यक्ष वनिता चंडालिया कन्यामंडल संयोजिका संयती लोढ़ा का विशेष सहयोग रहा साथ ही पूरी चेंबुर महिला मंडल की बहनो का सहयोग रहा कार्यक्रम में 35 मेंबर की सहभागिता रही।
तेरापंथ महिला मंडल चेंबुर ने गणतंत्र दिवस मनाया
Leave a comment
Leave a comment