मुंबई। रविवार, 26 जनवरी को आरटीआई एक्टिविस्ट फोरम ने दोपहर 3 बजे करी रोड स्थित एनएम जोशी मार्ग म्यूनिसिपल स्कूल में आरटीआई कार्यकर्ता शिविर और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया हैं। इसकी अध्यक्षता महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले करेंगे वहीं पूर्व केंद्रीय आयुक्त शैलेश गांधी मुख्य मार्गदर्शक हैं।
आरटीआई एक्टिविस्ट फोरम के अध्यक्ष सुधाकर कश्यप ने कहा कि इस आयोजन में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भास्कर प्रभु, डॉ संजय लखे पाटिल और विलास तुपे प्रमुख रूप से शामिल हैं। शिविर में आरटीआई कार्यकर्ताओं पर हमलों, कानून के दुरुपयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
26 जनवरी को करी रोड में RTI कार्यकर्ता शिविर और पुरस्कार वितरण
Leave a comment
Leave a comment